विश्व की विलुप्त प्राय प्रजाति चीड़ फिजेंट को अबकी बार फिर से सेरी जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग जंगल में 12 फिजेंट छोड़ेगा। यह दूसरी बार है जब वन विभाग चीड़ फिजेंट को जंगलों में छोड़ेगा। एक साल पहले भी सेरी के जंगल में पहली बार 18 फिजेंट छोड़े गए थे।
विभाग अपने इस पहले प्रयास को काफी कामयाब मान रहा है और अब इसको जारी रखते हुए फिर से चीड़ फिजेंट जंगल में छोड़ने जा रहा है। इन फिजेंट को रेडियो कॉलर लगाकर छोड़ा जाएगा ताकि इनकी गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा सके। चायल की खड़ीउण फिजेंटरी में तैयार किए गए चीड़ फिजेंट सेरी जंगल में छोड़े जाएंगे।
चीड़ फिजेंट के संरक्षण के लिए खड़ीऊण फिजेंटरी में प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके तहत चीड़ फिजेंट की फिंजटरी में ब्रीडिंग करवाई जा रही है। इसका मकसद इनकी संख्या बढ़ाना और इनको जंगलों में छोड़ने का है जिससे कि ये नैचुरल ब्रीडिंग कर सके।
अबकी बार फिर से वन विभाग फिजेंट को जंगल में छोड़ेगा। जंगल में छो़डने से पहले फिजेंट को ट्रेन किया जा रहा है। इनको बाहर के वातावरण के लिए ट्रेन किया जा रहा है और साथ में बाहर के खाने की भी इनको आदत डाली जा रही है। इसके बाद अब इनको सेरी के जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अगले सप्ताह इनको छोड़ दिया जाएगा।
फिजेंटरी में मौजूदा समय में हैं कुल 67 फिजेंट
वन विभाग अबकी बार तीन जोड़ों सहित कुल 12 फिजेंट को छोड़ेगा, जो कि खड़ीऊण फिजेंटरी में तैयार किए गए हैं। फिजेंटरी में मौजूदा समय में कुल 67 फिजेंट हैं, जिनमें 62 बड़े फिजेंट हैं। बड़े फिजेंट में 27 मेल और 32 फिमेल शामिल हैं। इनके अलावा 5 फिजेंट भी हैं।
इनमें से तीन जोड़ों और इनके पांच छोटे फिजेंट और एक अन्य व्यस्क फिजेंट को जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग जंगल में छोड़े जाने वाले फिजेंट पर निगरानी रख रहा है। इसके लिए एक वैटरनरी डाक्टर को तैनात किया गया है जो कि समय-समय पर फिजेंट के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है।
इसके अलावा इनके पूरे स्वास्थ्य की भी रिपोर्ट रखी जा रही है। डीएफओ वाइल्ड लाइफ शिमला कृष्ण कुमार का कहना है कि विभाग अबकी बार भी चीड़ फिजेंट जंगल में छोड़ने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां की गई हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36RWuBT
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box