चायली पंचायत काे जिस पेयजल याेजना से पानी की सप्लाई हाेती है, यहां पर इन दिनाें पंप खराब पड़ा हुअा है। इससे पूरे चायली पंचायत में पानी की सप्लाई नहीं हाे रही है। इसके चलते लाेगाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपनगर टुटू सहित चायली पंचायत के लिए करीब चार लाख लीटर पानी क्यार नाला परियोजना से लोगों को मिलता है।
ऐसे में अब पंप के खराब हाेने से यहां पर लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। चायली पंचायत के अलावा ढैंडा, गिरव, रिहाई, आंजी, नेरी, बघली, कैंचीमोड़ व बुचड़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में इस परियोजना से पानी की सप्लाई हो रही है। वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि जल्द ही पंप काे ठीक कर दिया जाएगा। लाेगाें काे पानी की किल्लत नहीं हाेने दी जाएगी।
टैंकराें से ला रहे पानी
लाेगाें का आराेप है कि वह पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए तरस रहे हैं। अब पीने के पानी की कमी काे दूर करने के लिए हजाराें रुपए खर्च करके लाेग टैंकर मंगवा रहे हैं। ऐसे में आईपीएच की लापरवाही लाेगाें पर भारी पड़ रही है। लाेगाें का कहना है कि एक पंप काे आईपीएच पिछले काफी समय से ठीक नहीं करवा पा रहा है। लाेगाें करे इसके चलते खासी परेशानी हाे रही है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/332eY0p
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box