इस दिन से होंगी पहली से आठवीं कक्षा तक की ऑनलाइन परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट


हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म ऑनलाइन परीक्षाएं एक अक्तूबर से शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को इस बाबत डेटशीट जारी कर दी है। 50 अंकों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजे जाएंगे। विद्यार्थियों को निर्धारित समय में परीक्षा पूरी कर उत्तर पुस्तिका की फोटो खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से ही शिक्षक को वापस भेजनी होगी।पहली से पांचवीं की परीक्षाएं एक से छह अक्तूबर तक चलेगी। छठी से आठवीं कक्षा का अंतिम पेपर 10 अक्तूबर को होगा। 17 अक्तूबर तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई से क्या लाभ हुआ है, इसका मूल्यांकन परीक्षाओं के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें शिक्षक घर जाकर प्रश्नपत्र मुहैया करवाएंगे। जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा करेंगे। उन्हें फोटो भेजने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को अपने अभिभावकों के माध्यम से स्कूलों में जमा करवाना होगा। पहली से आठवीं कक्षा तक की डेटशीट कक्षा विषय दिनांक पहली से आठवीं हिंदी एक अक्तूबर पहली से आठवीं गणित तीन अक्तूबर पहली से आठवीं अंग्रेजी पांच अक्तूबर पहली से आठवीं ईवीएस/विज्ञान छह अक्तूबर छठी से आठवीं सामाजिक विज्ञान सात अक्तूबर छठी से आठवीं संस्कृत आठ अक्तूबर छठी से आठवीं ड्राइंग नौ अक्तूबर छठी से आठवीं हिमाचल लोक संस्कृति दस अक्तूबर पहली से आठवीं कक्षा तक की डेटशीट

 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box