चुनाव कमेटी भंग हाेते ही मिनाेचा गुट ने बनाई एडहाॅक कमेटी, कंवलजीत प्रधान

व्यापार मंडल चुनाव में अापसी गुटबाजी अब फिर से हावी हाेने लग गई है। नई चुनाव समिति बनाने का फैसला लेने के बाद अब मिनाेचा गुट ने एक कदम आगे रखते हुए अपनी तरफ से नई एडहाॅक कमेटी बनाई है। ये कमेटी 13 मार्च 2021 तक व्यापार मंडल के चुनाव से संबंधित और व्यापारियाें से संबंधित काम देखेगी। अश्वनी मिनोचा पहले वाली चुनाव समिति के अध्यक्ष थे।

नई एडहॉक कमेटी का कंवलजीत सिंह काे प्रधान बनाया गया है। जबकि उपप्रधान कच्चीघाटी व्यापार मंडल से संबंधित मदन शर्मा काे बनाया गया है। इसी तरह से विशेषवर नाथ काे उपप्रधान, अजय सरना काे महासचिव, विनय सूद काे सचिव, रमेश काे सहसचिव और कमल पटेल काे काेषाध्यक्ष बनाया गया है। आज ये एडहाॅक कमेटी मीडिया से भी रूबरू हाेगी। ऐसे में अब वर्तमान व्यापार मंडल काे दरकिनार करते हुए मिनाेचा गुट ने अपनी ही नई कार्यकारिणी बनाई है।

चुनाव और बाकी काम देखेंगेः अश्वनी मिनोचा

अश्वनी मिनाेचा का कहना है कि हमने फिलहाल व्यापार मंडल की गतिविधियाें काे चलाने के लिए एडहाॅक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी फिलहाल चुनाव और अन्य तरह कार्याें काे देखेगी। उनका कहना है कि यही एडहाॅक कमेटी अब व्यापार मंडल में मान्य हाेगी।

पहले की चुनाव कमेटी भंग: दाे दिन पहले ही यानी रविवार काे शिमला व्यापार मंडल के सदस्याें ने चुनाव कमेटी काे भंग कर दिया था। तय किया गया कि पहले नई चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा। अभी तक अश्वनी मिनोचा की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय चुनाव कमेटी बनी हुई थी, जो कि अब भंग कर दी गई है।

कारोबारियों का कहना था कि कमेटी का अस्तित्व अब नहीं रह गया है। ऐसे में नई कमेटी गठित की जानी चाहिए, जिसमें सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ऐसे में बैठक में नई चुनाव कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया। इसके लिए पहले जनरल हाउस बुलाया जाएगा।

विवाद की असली वजहः कुछ व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों का तर्क था कि चुनाव कमेटी में उपनगरों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। कमेटी में जो भी शामिल किए गए हैं वे शहर के अंदर के हैं। वहीं कई पदाधिकारियों का कहना था कि चुनाव करवाने के बाद अब कमेटी का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। ऐसे में अब नई सिरे से कमेटी गठित की जानी चाहिए।

अब जब कमेटी काे भंग किया गया ताे मिनाेचा गुट अलग हाे गया। उन्हाेंने अपने ही तरीके से एडहाॅक कमेटी बना दी। वहीं, इस पूरे मामले में व्यापार मंडल के वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का कहना है कि चुनाव कमेटी पहले ही भंग कर दी गई है। ये निर्णय बैठक में लिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Soon after the election committee was disbanded, Minaicha group formed the Adahak committee, Kanwaljeet Pradhan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ixCZBw

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box