24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पहली बार एक दिन में 8 लोगों की मौत हुई है। इसे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 88 हो गया है। आईजीएमसी शिमला में चक्कर में 59 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। कांगड़ा जिले में भी कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई है। सुजानपुर के 53 वर्षीय और ऊना के 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। भटियात की 65 वर्षीय महिला की कोरोना ने जान ले ली। उसे बुखार के बाद सोमवार को सीएच नूरपुर में भर्ती किया था मंडी में बल्ह के 49 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई है। मृतक फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित था।
ऊना में कोरोना से भूतपूर्व सैनिक की की मौत हो गई है। मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ से टांडा रेफर किया गया था। प्रदेश में मंगलवार को 419 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 36, ऊना 35, सोलन में 87, हमीरपुर 08, सिरमौर 60, शिमला 44, मंडी 121, कुल्लू 07, चंबा 05 और बिलासपुर में 16 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 1543 लोगों के लिए सैंपल लिए। इसमें से 383 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1115 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33x1WXt
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box