सराहन पंचायत के विभाजन को लेकर मांग को लेकर बौंडा गांव का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन से मिला और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें ग्रामीणों ने कहा कि रामपुर खंड की सबसे बड़ी पंचायत सराहन का अभी तक विभाजन नहीं हो पाया है। जबकि विभाजन की मांग को लेकर ग्रामीण 27 अगस्त, 2020 को पंचायती राज मंत्री, पंचायती राज निदेशक और डीसी शिमला से भी मिले थे और उन्हें आश्वासन मिला था कि पंचायत का विभाजन किया जाएगा, लेकिन पंचायत का विघटन होने से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पंचायत में अभी 13 वार्ड हैं और विकास कार्य खासे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि सराहन पंचायत वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर करीब 5300 से अधिक है। इस पंचायत के छह राजस्व गांव सराहन, बौंडा, रावीं, क्ले, बशलाधार और कुंडा-छौंडा आते हैं, जिसमें एक हजार से अधिक परिवार दर्ज हैं। वही इस पंचायत की नानण और शिरकन गांव की दूरी पंचायत से पैदल मार्ग से 9 किलोमीटर और सड़क से 18 किलोमीटर दूर है।
नई पंचायत बनाने के मापदंड पूरे होने के बाद भी सरकार द्वारा इसे हाल ही में बनाई नई पंचायतों की अधिसूचना में सराहन पंचायत का विभाजन न होने से ग्रामीणों में रोष है। इस मौके पर अमोलक राम, जीवन दास, राजू, बंटी, कृष्णलाल, केवल राम राणा, शिल्पा, नरेश, महेंद्र राणा, निशा देवी, ज्योति लाल मेहता, कांता देवी, बिना देवी, सुंदरी देवी, लीला देवी, सीता, सरिता, कमला, महेंद्र सिंह सहित उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RtEepG
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box