कोरोना संक्रमण के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के 100 दिनों के बाद एक बार फिर से प्रदेश में आने के इच्छुक पर्यटकों ने रेजिस्ट्रेशन करवाना शुरू कर दिया है। सरकार की ओर से ई- कोविड पास सिस्टम को समाप्त करने के बाद पिछले दो दिनों के अंदर प्रदेश में आने के इच्छुक 26 हजार लोगों ने भी रेजिस्ट्रेशन करवाया है। प्रदेश में घूमने आने वाले पर्यटकों को होटल के कमरे से ही प्रकृति का आनंद लेना होगा, उन्हें अभी किसी बाहरी स्थानों पर जाने की मनाही रहेगी। विभिन्न राज्यों से प्रदेश में 372 पर्यटकों ने आने के लिए पंजीकरण करवाया है। शनिवार को 157 और दूसरे दिन रविवार काे 215 पर्यटकाें ने हिमाचल आने की इच्छा जताई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान 17 नए मामले आए
प्रदेश मेें कोरोना पॉजिटिव मामलों के आने में कमी नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जिलों से 17 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1063 तक पहुंच गई है। इसमें से 724 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए है। अभी 315 एक्टिव मामले है, जिनका इलाज चल रहा है। रविवार को 17 नए मामले सामने आए हैं। इनमें ऊना में 7, कांगड़ामें 5, कुल्लू व सोलन जिलों में 2-2 और मंडी जिले में 1 मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
सैंपलों की जांच
प्रदेश में रविवार काे सेहत विभाग की ओर से 1436 लाेगाें के सैंपलों को लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें से 758 सैंपलाें की रिपाेर्ट निगेटिव आई है, 678 सैंपलाें की रिपाेर्ट अभी आनी बाकी है। प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमण के संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। अभी तक 88455 लाेगाें के सैंपलों को लेकर जांच की गई है, जिसमें से 86727 लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव आई है।
कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव मामलें सबसे अधिक
सेहत विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक कांगड़ा जिला कोरोना के मामलों में सबसे उपर है। यहां कोरोना पॉजिटिव के 288 मामले दर्ज किए गए हैं। हमीरपुर जिले में 265 मरीज है। ऊना में कोरोना की संख्या 126, सोलन में 116, चंबा में 54, शिमला व बिलासपुर में 47-47, सिरमौर में 40, मंडी में 35, किन्नौर में 34, कुल्लू में 7 और लाहौल-स्पीति में चार हैं।
सोलन के लिए सबसे अधिक पंजीकरण
पिछले दो दिनों में 26 हजार से ज्यादा लाेगाें का हिमाचल आने के लिए पंजीकरण करवाया गया है। साेलन जिले में सबसे अधिक 3248 लोगों ने पंजीकरण करवाया है उसके बाद कांगड़ा जिले में 3080 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। ऊना में 2749, हमीरपुर में 1152, शिमला में 1340, सिरमाैर में 1726, मंडी में 913, चंबा में 1152, किन्नाैर में 82, लाहाैल स्पीति में 26, कुल्लू में 414, चंबा में 366, और बिलासपुर में 657 लाेगाें ने अपना पंजीकरण किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e05FzZ
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box