चंबा में दो कोरोना पॉजिटिव, 12 मरीज हुए ठीक हिमाचल

 चंबा जिले में शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। नोएडा से लौटा सलूणी का 47 वर्षीय व्यक्ति जोकि होम क्वारंटीन था, कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। धरभूणी मसरूंद का 50 वर्षीय व्यक्ति जोकि पेड क्वारंटीन में रह रहा था कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं शुक्रवार में चंबा में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंबा जिले में अब सात एक्टिव केस हैं। 
उपमंडल सलूणी में एक नया COVID -19 का पॉजिटिव मामला आया है वह व्यक्ति सालवां क्षेत्र के निवासी हैं जो की नोयडा से आए थे और होम  कवारंटाइन में थे I उन्होंने के जिम्मेवार नागरिक की तरह  होम  कवारंटाइन के नियमों का पूरा पालन किया है अत: उक्त क्षेत्र के नागरिक चिंतित ना हों और अन्य नागरिक जो भी होम  कवारंटाइन में हैं वह भी नियमों का पूर्ण पालन करें और दूसरों को सुरक्षित रखें I

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box