दसवीं कक्षा के परिणाम को लेकर परीक्षार्थी परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्निरीक्षण व पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया की पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय शुल्क होगा।
संबंधित विषय में आवेदन के लिए कम से कम 20 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। विज्ञापन अधिक जानकारी के लिए चंबा, बिलासपुर और हमीरपुर के परीक्षार्थी फोन नंबर 01892-242148 पर संपर्क करें। कांगड़ा के परीक्षार्थी फोन नंबर 242149, मंडी से 242151 पर संपर्क कर सकते हैं। लाहौल स्पीति, सिरमौर, शिमला, किन्नौर के परीक्षार्थी फोन नंबर 242119 पर और सोलन, कुल्लू और ऊना के परीक्षार्थी फोन नंबर 242128 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box