नौकरी करने वालों को सरकार की तरफ से तोहफा, अब बढ़कर आएगी सैलरी, ये है स्कीम

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत पैकेज का ऐलान करते हुए नौकरी-पेशा करने वालों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने ऐलान किया है कि 15 हजार रुपये से कम वेतन वाले कर्मचारियों का ईपीएफ अगस्त तक केंद्र सरकार देगी। सरकार ने ऐलान किया है कि 12% की जगह 10% ही ईपीएफ कटेगा। नियोक्ता और कर्मचारी दोनों का योगदान सरकार कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिए करीब 2500 करोड़ रुपये का खर्च होगा। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार अब अगस्‍त तक कंपनी और कर्मचारियों की तरफ से EPFO जमा करेगी। इसका लाभ 3.67 लाख कंपनियों और 72 लाख कर्मचारियों को होगा। बता दें कि मार्च, अप्रैल और मई में भी सरकार ने ही कंट्रीब्‍यूट किया था। जिसके बाद सरकार ने अब इस सुविधा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। 

सरकार ने रखी है यह शर्त 

लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें हैं। सरकार की इस ऐलान का फायदा सिर्फ उन्हीं कंपनियों को मिलेगा, जिनके पास 100 से कम कर्मचारी है और 90 फीसदी कर्मचारी की सैलरी 15,000 रुपये से कम है। यानी 15 हजार से ज्यादा तनख्वाह पाने वालों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box