हिमाचल के कोरोना वायरस के सात नए मामले अब तक प्रदेश में 66 कोरोना पॉजिटव मामले दर्ज कांगड़ा में हेड कांस्टेबल और डॉक्टर भी संक्रमित 35 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए कोरोना से हिमाचल में दो लोगों की हुई मौत अब तक 23247 लोगों को निगरानी में रखा गया विस्तार हिमाचल में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। हिमाचल में पहली बार हेड कांस्टेबल के बाद डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
देर रात कांगड़ा जिले में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित डॉक्टर की टांडा अस्पताल के कोरोना वार्ड में ड्यूटी लगी हुई है। लेकिन, मेडिकल टीम को शक है कि डॉक्टर संक्रमित नहीं हो सकता है। इसलिए, मेडिकल टीम बुधवार को फिर से सैंपल लेगी। मंगलवार को पूरा दिन कांगड़ा जिला में डॉक्टर और पुलिस जवान समेत कोरोना वायरस के कुल पांच मामले सामने आए। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। विज्ञापन मंगलवार को प्रदेश में एक साथ सात नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। कांगड़ा जिले में पांच और दो हमीरपुर जिले सेसंक्रमित पाए गए। संक्रमित पुलिस कर्मी कांगड़ा जिले के पंचरुखी पुलिस थाने में तैनात है, इसके चलते थाने को 10 दिन के लिए सील कर दिया है।
वहीं, बैजनाथ के पपरोला का 62 वर्षीय संक्रमित मरीज बनूरी में पिछले पांच दिन से दुकान में चाय बेचता रहा। एक मोटर वर्कशाप के कर्मचारी रोज इस बुजुर्ग की दुकान पर चाय पी रहे थे। यह बुजुर्ग अस्थमा का भी मरीज है। उधर कांगड़ा के कुलथी पंचायत के झमारड़ा का पॉजिटिव निकला युवक सैंपल रिपोर्ट लेने खुद टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गया।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box