पंजाब में 70 नए केस आए सामने, अब संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1172

पंजाब में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी कई मरीज कोरोना संक्रमित मिले। सभी को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। विज्ञापन सोमवार को संगरूर में एक साथ 52 कोरोना पॉजिटिव केस आए। सभी श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। फरीदकोट में 12 नए मामले आए। जिले से अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 16 का इलाज चल रहा है। गुरदासपुर में छह मामले आए। दो गुरदासपुर से ही हैं। तीन हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं और एक बस ड्राइवर है।

श्रद्धालु बटाला और अजनाला के रहने वाले हैं। ड्राइवर होशियारपुर से है। दो अन्य संक्रमितों में से एक सामाजिक कार्यकर्ता है। रविवार को तीन की हुई थी मौत पंजाब में इस महामारी से रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी और 362 नए केस सामने आए थे। लुधियाना के अस्पताल में दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें 62 वर्षीय महिला कमला देवी लुधियाना की बस्ती जोधेवाल रहने वाली थी और 65 वर्षीय निरंजन दास फगवाड़ा का रहने वाला था। फरीदकोट में 40 वर्षीय अशोक कुमार ने भी दम तोड़ दिया। वह फिरोजपुर का रहने वाला था। इसके साथ राज्य में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box