चुराह की सीज पंचायतों में घरद्वार मिलेगी दुध, सब्जी, राशन की सप्लाई

चंबा। जिला प्रशासन ने जिले की 30 पंचायतों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया है। इसमें तीसा, सलूणी और साहो की 30 पंचायतों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में सख्ती जारी रहेगी। वहीं कर्फ्यू में भी कोई छूट नहीं मिलेगी। हालांकि प्रशासन लोगों को घर द्वार पर दूध, सब्जी और राशन मुहैया करवाएगा।

होम डिलीवरी करने के लिए चिह्नित दुकानदारों ने कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। बशर्ते कर्मचारियों को मेडिकल रिपोर्ट उपमंडल प्रशासन को देनी होगी। कर्फ्यू के दौरान लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए शासन-प्रशासन ने सख्त हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि सोमवार देर रात चुराह विस क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चार लोगों के कोरोना पॉजीटिव आने पर प्रशासन ने नौ पंचायतों को सीज कर दिया।
पंचायतों को सीज करने के बाद क्षेत्र के लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा प्रशासन ने सख्ती करते हुए क्षेत्र में आने-जाने वाली गाड़ियों को जारी किए पास भी निरस्त कर दिए हैं। कुल मिला कर चुराह की नौ पंचायतों में कोई न तो आ सकता है और न ही जा सकता है। वहीं, लोगों ने भी प्रशासन के सहयोग देते हुए घरों में ही रहना मुनासिब समझा।
लोगों की जरूरतों को देखते हुए अब प्रशासन द्वारा लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे दूध, सब्जियां और राशन घरद्वार पहुंचाने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों के घरों में डिपो का राशन पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर टीमें गठित की हैं। इसमें पंचायत प्रतिनिधि, सेक्रेटरी, स्वयंसेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शामिल किया गया है।

एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा ने बताया कि सीज की गई पंचायतों में लोगों को घर द्वार दूध, सब्जी और राशन की आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि दूध विक्रेताओं की सप्लाई प्रदान करने के लिए लिस्ट जारी की जाएगी। इसके साथ ही सब्जी और राशन की प्रदान करने के लिए चिह्नित किए दुकानदारों को अनुमति होगी। दुकानदारों के कर्मचारी घर द्वार जाकर ये सप्लाई देंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box