शिमला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर सभी जिला मुख्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया व डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की प्रदेश महामंत्री सीतल करोल ने कहा कि निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी सरकार प्री नर्सरी कक्षाएं शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पिछले कई वर्षों से कार्य करती आ रही है, ऐसे में सरकार को आंगनबाड़ी केंद्रों में ही प्री नर्सरी कक्षाएं शुरु करवानी चाहिए

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box