हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ, शिमला का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा

 

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। हालांकि, आज उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान प्रदेश के अन्य शहरों में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। 

सोमवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि केलांग में माइनस 4.3, कल्पा माइनस 0.8, सुंदरनगर 4.3, भुंतर 4.5, चंबा 5.1, सोलन 4.3, मनाली 3.4, मंडी 4.0, कांगड़ा 7.0, ऊना 5.3, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 5.3, धर्मशाला 6.6, डलहौजी 9.9 और नाहन में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अभी भी जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। अटल टनल रोहतांग को बहाल कर दिया गया है। 

हालांकि, अभी सैलानी टनल का दीदार नहीं कर सकेंगे। आपातकालीन वाहनों को ही टनल से होकर जाने की मंजूरी दी गई है। प्रदेश में अभी भी 50 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। परिवहन निगम के कई बस रूट प्रभावित हुए हैं। मंगलवार सुबह से राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम साफ बना हुआ है। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई। 

ऊना में अधिकतम तापमान 26.4, सुंदरनगर 24.9, बिलासपुर 24.5, मंडी-हमीरपुर 24.3, भुंतर 24.1, कांगड़ा 23.3, सोलन 23.0, चंबा 22.7, नाहन 20.8, शिमला 18.7, धर्मशाला 17.6, डलहौजी 17.3, मनाली 16.8, कल्पा 13.7 और केलांग में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है। केलांग और कल्पा को छोड़कर शेष क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box