अभियान में दिल्ली पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा है। हेरोइन की खेप अफगानिस्तान रूट से भारत में लाई गई थी। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को पारला भुंतर में दो आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। उसी मामले की छानबीन के लिए टीम दिल्ली गई थी। यहां पर पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को पकड़ा था। छानबीन के बाद फिर पुलिस ने दिल्ली में रेड डाली और अब यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
Explore the latest news in technology, travel, health, and more! Dive into fascinating stories and informative content that keeps you engaged. Stay updated with our fresh perspectives on these exciting topics.
हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता, 30 करोड़ का चिट्टा पकड़ा
हिमाचल पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। कुल्लू पुलिस टीम ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इसकी कीमत 30 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। हिमाचल पुलिस की टीम ने एक विदेशी को भी गिरफ्तार किया है। हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू ने खबर की पुष्टि की है और कुल्लू पुलिस की पीठ थपथपाई है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जानकारी आना बाकी है। डीजीपी के अनुसार, कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा बरामद किया है। रेड के दौरान पुलिस ने आईवरी कोस्टा का नागरिक भी गिरफ्तार किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box