नई दिल्ली | 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोटों के व्यवहार को लेकर हाल ही में आरबीआई की ओर से एक ज़रूरी जानकारी दी गई है. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार मार्च व अप्रैल माह के बाद से यह सभी पुराने नोट चलन से बाहर कर दिए जा सकते हैं. ऐसे में हम आपको मुख्य रूप से बता दें कि यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के असिटेंट जनरल मैनेजर बी महेश जी की तरफ़ से सांझा की गई है. दरअसल, आरबीआई ने स्पष्ट रूप से यह जानकारी दी है कि वह इन सभी पुराने नोटों की सीरीज को वापस लेने की योजना पर काम कर रही है.
भारतीय रिजर्व बैंक के मैनेजर बी महेश अपनी बात को विस्तार पूर्वक सरल शब्दों में रखते हुए कहा कि पुराने करेंसी के नोट अंततः चलन से बाहर हो जाएंगे, किन्तु उससे पहले ही 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट पहले ही सब जगहों पर सर्कुलेट हो जाएंगे. ऐसे में किसी भी व्यक्ति को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.
जाने, 100 रुपए के नए नोटों का क्या होगा
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ़ से 100 रुपए का नया नोट पहले से ही बीते वर्ष 2019 में जारी कर दिया गया था. दरअसल, नोटबंदी के समय पर जिस प्रकार से 500 और 1000 के नोट बंद करने की वजह से चारों ओर अफरातफरी मच गई थी. यही कारण है कि इस बार आरबीआई अचानक से कोई भी पुराना नोट बंद नहीं करना चाहती है. इसलिए, अब बाजार में पहले ही उस मूल्य का नया नोट सर्कुलेशन में लाया गया है. जब यह नए करेंसी नोट पूरी तरह से चलन में आ जाएंगे, तभी इस सभी पुराने नोटों को चलन से बाहर किया जाएगा.
भारतीय रिजर्व बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश ने अपने स्तर पर इस मामले में संवादाताओं से बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी दी है. डिस्ट्रिक्ट लीड बैंक की तरफ़ से आयोजित जिला स्तरीय सुरक्षा समिति (DLSC) और जिला स्तरीय मुद्रा प्रबंधन समिति (DLMC) की बैठक में यह बाते सांझा की गई है. बीते दिनों, इस बैठक को नेत्रावती हॉल में आयोजित किया गया था.
जानें, 10 रुपए के सिक्कों का अब क्या होगा
हालांकि, एक ओर 10 रुपए के सिक्कों को लेकर बाजार में काफी ज्यादा तरह की अफवाह फैलाई जाती है, जैसे कि बीते दिनों ख़बर आ रही थी कि यह मान्य नहीं है. ऐसे सिक्के जिन पर रुपी का चिन्ह मार्क नहीं है उस स्थिति में काफी ट्रेडर्स और छोटे दुकानदार उसे लेने से मना कर रहे थे. इस मामले में आरबीआई ने कहा कि यह बैंक के लिए समस्या का विषय है, इसिलए ही बैंक थोड़े थोड़े समय के अंतराल पर इस तरह की अफवाहों से बचने के लिए सलाह जारी करता है.

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box