चुराह:कल्हेल बंजली मार्ग पर आल्टो कार की ब्रेक हुई फेल, चालक की मुस्तैदी से टला हादसा

 

तीसा(चंबा) चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल बंजली मार्ग पर ढुलू मोड़ के समीप एक आल्टो कार की ब्रेक फेल होने से सड़क के साथ पहाड़ी से टक्करा गई है। हादसे के दौरान कार में चालक ही मौजूद था। जिसकी बाजू में मामूली चोटें बताई जा रही है। प्राप्त जनकारी के अनुसार गाड़ी बंजली से डुलु मोड़ सवारी को छोड़ कर वापिस कल्हेल की तरफ जा रही थी की अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई गाड़ी चालक ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए गाडी को सड़क किनारे पहाड़ी के साथ टक्करा दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गाडी चालक की बाजु में मामूली चोट आई है गाडी चालक गाडी में अकेला ही बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box