चंबा। कोरोना वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपना एक वीडियो विभाग के फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने स्वयं इस वैक्सीन का टीका लगाया है। टीका लगाने के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वैक्सीन के बाद कई बार हल्का बुखार और पेट खराब होने की शिकायत होती है।
इसे हम वैक्सीन के दुष्प्रभाव नहीं कह सकते। कोई भी वैक्सीन जब लगाई जाती है, तो उसके बाद मरीज को हल्का बुखार होता है। इससे यह पता चलता है कि वैक्सीन अपना असर दिखा रही है। इसलिए लोग ऐसे लक्षणों का गलत अर्थ नहीं दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने भी वैक्सीन का टीका लगाया है।
टीका लगवाने वाले सभी प्रशिक्षु पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसलिए लोगों को इस वैक्सीन को सफल बनाने के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन आने पर लोगों को कोरोना के प्रति ढील नहीं बरतनी होगी। कोरोना बचाव को लेकर जरूरी नियमों की सही से पालना करते रहने होगा। तभी इस महामारी को पूरी तरह से हराया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box