गणतंत्र दिवस परेड: रिहर्सल के लिए दिल्ली में इन रास्तों को किया गया बंद, घर से निकलने से पहले ज़रूर पढ़ें ये खबर

 

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह पर निकलने वाली परेड की रिहर्सल रविवार से शुरू होने जा रही है. जिसकी वजह से 4 दिनों तक राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यह रिहर्सल चलेगी. ये 4 दिन हैं 17, 18, 20 और 21 जनवरी. रिहर्सल के चलते इंडिया गेट, विजय चौक और राजपथ के आसपास के मार्ग पर यातायात बन्द रहेगा. इसकी वजह से यातायात परिवर्तन किया गया है. 

यह परिवर्तन सुबह 9 बजे से दोपहर12 बजे तक रहेगा. इन मार्गों पर बन्द रहेगा यातायात रफी मार्ग, जनपथ व मान सिंह रोड के क्रॉसिंग पर भी यातायात प्रतिबंध रहेगा. संयुक्त आयुक्त पुलिस (यातायात) मनीष कुमार अग्रवाल का कहना है कि लोग इस दौरान राजपथ व इंडिया गेट की तरफ जाने से बचें. लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर आने जाने के लिए यातायात मार्ग परिवर्तन किया गया है. लोगों से अपील है कि वे यातायात पुलिस द्वारा सुझाये मार्ग का इस्तेमाल करें. 

उत्तर से दक्षिण आने-जाने के लिए उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाले लोग रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं. इसके अलावा, अरबिंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर सफदरजंग रोड, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोल चक्कर, राममनोहर लोहिया अस्पताल, बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर जा सकते हैं. 

इसके अलावा, पृथ्वीराज रोड, साउथ एंड रोड, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड होकर आगे जा सकते हैं. पूर्व से पश्चिम आने-जाने के लिए रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वीराज रोड, सफदरजंग रोड, अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड रूट ले सकते हैं. इसके अलावा, रिंग रोड, भैंरो रोड, मथुरा रोड,

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box