देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने कल्पा में डाला वोट, प्रशासन ने बिछाया रेड कारपेट

देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने रविवार को किन्नौर जिला के कल्पा पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना मतदान किया। युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत 103 वर्षीय श्याम सरन नेगी के स्वागत में किन्नौर प्रशासन ने पोलिंग बूथ पर रेड कारपेट बिछाया था। इस दौरान डीसी किन्नौर हेमराज बैरवा ने श्री नेगी को किन्नौरी टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्याम सरन नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को मतदान में भाग लेना चाहिए और अच्छे प्रत्याशी को चुनें। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने  कहा कि इस उम्र में भी श्याम सरन नेगी का मतदान करना युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।


बता दें कि आजादी के बाद वर्ष 1951 के सर्द महीनों में पूरे देश में मतदान हुए थे। स्नोबांड क्षेत्र होने के कारण किन्नौर में मतदान देश के अन्य क्षेत्रों के अपेक्षा छह महीने पहले 1950 में हुआ था। उस समय श्याम सरन नेगी शिक्षा विभाग में कार्यरत थे और उनकी चुनाव ड्यूटी शोंगठंग में थी। अपने घर कल्पा से ड्यूटी पर जाने की जल्दबाजी में उन्होंने कल्पा पोलिंग स्टेशन में सबसे पहले मतदान किया और फिर अपनी ड्यूटी पर निकले। यही वह पल था कि जब श्री नेगी को देश का प्रथम मतदाता बनने का गौरव हासिल हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box