बर्ड फ्लू को लेकर वेटरनरी विभाग चौकस हो गया है। जिला के अलग अलग स्थानों से कुल 80 मुर्गियों के सैंपल आरडीडीएल जालंधर में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 40 सैंपल शुक्रवार को भेजे गए हैं। जबकि 20 सैंपल बुधवार को जांच के लिए भेजे थे। इस सिलसिले में शुक्रवार को यहां डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जयसिंह सेन की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस दौरान बर्ड फ्लू की एसओपी बारे चर्चा की गई, ताकि उक्त बीमारी की किसी तरह की संभावना से निपटा जा सके। डॉ. सेन ने कहा कि विभाग किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है। जिला और उपमंडल स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन कर दिया गया है। बॉर्डर चैक पोस्ट पर टीम की तैनाती की गई है।
जिससे दूसरे राज्यों से जिला में संक्रमित मुर्गियों का कोई वाहन न आ सके। जिला से अभी तक मुर्गियों के 80 सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें आरडीडीएल जालंधर में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट अभी आने बाकी है। बैठक में डॉ. सुरेश धीमान, डॉ. सतेंद्र ठाकुर, डॉ. उपेंद्र, डॉ. मुनीष दत्ता और डॉ. राकेश भट्टी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s7R8L3
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box