नगर पंचायत अर्की में इस बार अध्यक्ष भाजपा या कांग्रेस से होगा यह मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। क्योंकि नगर पंचायत में अब तक अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का ज्यादा बोलबाला रहा है। 10 जनवरी को नगर पंचायत अर्की के चुनाव होने है जिसको लेकर इन दिनों सभी उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार जोरों से किया जा रहा है। बता दे 1995 से लेकर अब तक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है। जिसमें 7 में से 5 बार कांग्रेस के अध्यक्षों ने ही कब्जा किया है और मात्र दो बार ही भाजपा के अध्यक्ष कुर्सी पर बैठ पाए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ovc8ZN
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box