22 जनवरी से बर्फबारी के आसार 23 और 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब

 


हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 22 जनवरी से बर्फबारी के आसार हैं। 23 और 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब

बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। 25 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सड़कों पर पानी जमने से फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। 

मंगलवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने से साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 23.5, हमीरपुर में 23.0, कांगड़ा-ऊना में 22.4, सोलन में 21.6, सुंदरनगर में 21.8, नाहन में 21.3, चंबा में 19.9, भुंतर में 19.8, धर्मशाला में 15.8, शिमला में 14.5, कल्पा में 10.6, डलहौजी में 8.2 और केलांग में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.9, कल्पा में माइनस 2.8, मनाली में 0.4, मंडी में 1.1, भुंतर में 2.2, सुंदरनगर में 2.3, सोलन में 3.4, बिलासपुर में 5.0, हमीरपुर में 5.2, शिमला में 5.2, ऊना में 6.9 और नाहन में 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box