जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हुए भारी हिमपात के चलते और हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने एकमात्र छुरपक पेट्रोल पंप को 14 जनवरी से बंद करने का निर्णय लिया है और यह पेट्रोल पंप आगामी आदेश तक बंद रहेगा। एलपीएस प्रबंधन से इस संदर्भ में इनपुट मिलने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
हालांकि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 12 और 13 जनवरी को पेट्रोल पंप खुला रहेगा। डीसी लाहौल-स्पीति पंकज राय ने बताया कि हालिया बर्फबारी के बाद पेट्रोल पंप के आसपास हिमखंड गिरने की आशंका बनी हुई है। लिहाजा एलपीएस के सुझाब पर प्रशासन छुरपक पेट्रोल पंप को 14 जनवरी से आगामी आदेश तक बंद करने जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q0j4yA
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box