हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में छात्राें ने प्रशासन से पीजी की खाली पड़ी सीटाें काे भरने की मांग की है। इस मांग काे लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीन ऑफ स्टडीज प्राे. अरविंद कालिया का घेराव किया। एबीवीपी का कहना है कि एचपीयू में प्रवेश प्रक्रिया को पिछले एक माह से भी अधिक हो चुका है, जबकि अभी तक भी प्रशासन द्वारा सीटें नहीं भरी गई है।
इकाई उपाध्यक्ष विशाल सकलानी का कहना है कि लगभग प्रत्येक विभाग में अभी भी काफी सीटें खाली पड़ी हैं। जबकि प्रशासन को छात्रों के भविष्य की कोई भी चिंता नहीं है। हर वर्ष तो जितनी भी सीटें खाली रहती थी, उन्हें प्रत्येक वर्ष भरा जाता था। जबकि इस वर्ष दिसंबर खत्म हाेने वाला है, लेकिन अभी भी सीटे नहीं भरी गई है।
उनका कहना है कि ऑनलाइन कक्षाओं को शुरू हुए भी एक माह होने वाला है और सभी विभागों में सिलेबस भी आधे से ज्यादा हो गया है। कई छात्र ऐसे भी है जो सिर्फ यह उम्मीद लगाए बैठे है कि अगर विवि खाली पड़ी सीटों को भरेगा तो वे विवि में पढ़ सकेंगे।
एबीवीपी ने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन तीन दिन के अंदर सारे दाखिले की प्रक्रियाएं पूरी करें। जिससे किसी भी छात्र को प्रवेश से वंचित न रखा जाए। अगर समय रहते छात्रों को प्रवेश न दिए गए तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी और जिसका खामियाजा विवि प्रशासन को भुगतना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X7H9Y1
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box