शिमला सब्जी मंडी के पास आवासों की जगह व्यावसायिक परिसर बनाने के विरोध में नगर निगम के कर्मचारी खुलकर सामने आ गए हैं। एमसी मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष ओपी ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को इस संबंध में मेयर सत्याकौंडल से मिला।
ठाकुर ने कहा है कि निगम सूजी लाइन में कर्मचारी आवासों के पास सब्जी मंडी में निगम का कार्यालय और व्यावसायिक परिसर बनाने जा रहा है। यहां करीब 60 परिवार रहते हैं। इनके आवासों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा और उल्टा यहां पर अब परिसर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस प्लान से कर्मचारियों में भारी रोष है।
नगर निगम के कर्मचारियों के पास पहले ही आवासों की कमी है और ऊपर से इन आवासों को भी छीना जा रहा है। यूनियन के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने महापौर से मांग की है कि परिसर बनाने से पहले कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mbuNbp
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box