हिमाचल प्रदेश में मणिकर्ण घूमने आया अहमदाबाद का पर्यटक पैर फिसलने से नदी में गिरा; तीसरे दिन मिला शव

हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के चोज में बहने वाली नदी में डूबे अहमदाबाद के पर्यटक का शव तीसरे दिन सोमवार को मिला। पुलिस और रेस्क्यू दल ने शव को नदी से निकाल लिया है और इसकी सूचना परिजनों को दी।

परिजनों ने शव प्रशांत का होने की शिनाख्त कर ली है। मृतक नदी किनारे उतरा था और इस दौरान उसका पांव फिसल गया। पांव फिसलने से वही नदी में जा गिरा था। बताया जा रहा है कि 30 साल का प्रशांत शर्मा पुत्र कृष्णा नंदन शर्मा निवासी जगनपुरा पटना विहार एट अहमदाबाद से अपने दोस्त अंकित और स्नेहा के साथ घाटी में घूमने आया था।

इस दौरान शनिवार को वे तीनों नदी किनारे उतरे थे और पत्थर पर बैठे थे। जब प्रशांत दूसरे पत्थर पर जा रहा था तो वह नियंत्रण खो बैठा और नदी में जा गिरा था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मणिकर्ण में युवक की लाश को निकालने के लिए पार्वती नदी में उतरे रेस्क्यू टीम के सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mPVwdT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box