स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाने की अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। कोल्ड चेन तैयार है। वैक्सीनेटर भी तैयार हैं। इन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले चरण में जिन लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी है उनका डेटा तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। आवश्यक हुआ तो विभाग ड्राई रन भी करेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नए स्ट्रेन से घबराने की आवश्यकता नहीं। बेशक यह पहले वाले वायरस के मुकाबले 70 % तेजी से फैलता है, मगर ज्यादा घातक नहीं है। इससे बचने के लिए विभाग ने लोगों से फेस मास्क व सैनेटाइजर के साथ साथ लोगों से सामाजिक दूरी के सिद्धांत की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा।
एनआईवी की रिपोर्ट से पता लगेगा स्ट्रेन का
काेराेना वायरस के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए दाे लाेगाें के काेराेना सैंपल जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजे गए है। जांच रिपाेर्ट आने के बाद इन लोगों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पता लग सकेगा। प्रदेश में पिछले दाे महीने के भीतर 51 लाेग ब्रिटेन और यूराेपीय देशाें से हिमाचल प्रदेश पहुंचे है। हिमाचल स्वास्थ्य विभाग लगातार उन पर निगरानी बनाए हुए है।
अमिताभ अवस्थी, सचिव स्वास्थ्य
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34RlfMU
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box