न्यू ईयर के लिए आने वाले सैलानियों को शहर में प्रवेश करने से पहले पुलिस पार्किंग के बारे में बताएगी। शहर में कौन सी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह है, इसके अनुसार ही सैलानियों को भेजा जाएगा। अगर में सभी पार्किंग फुल हो जाती हैं तो सैलानियों के लिए प्रतिबंधित सड़कें भी खोल दी जाएंगी।
न्यू ईयर में सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है, ऐसे में पुलिस ने भी इसके लिए प्लान तैयार कर दिया है। पूरे शहर में करीब 550 जवान तैनात रहेगे। शहर के साथ-साथ कुफरी और आसपास की जगहों पर भी पुलिस तैनात रहेगी। शिमला शहर में न्यू ईयर पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या सैलानियों को पार्किंग को लेकर रहती है।
शिमला शहर में नाम मात्र की पार्किंग हैं और इनके फुल होने पर सैलानी इधर-उधर गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह ढूंढते रहते हैं। टूटीकंडी के पास सैलानियों को बता दिया जाएगा कि किसी पार्किंग में गाड़ियों को पार्क करने की जगह है न्यू ईयर के लिए पहली बार एसएजी (स्पेशल एक्शन ग्रुप) की तैनाती की जा रही है।
न्यू ईयर के लिए छह अतिरिक्त रिजर्व, कुफरी में पुलिस होगी तैनात
शिमला को सात सेक्टरों में बांटाः सुरक्षा के लिहाज से शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर की जिम्मेवारी एडिशनल से लेकर डीएसपी रैंक के अधिकारी पर रहेगी। सेक्टर एक के तहत मालरोड, रिज, लक्कड़ बाजार, ऑकलैंड की जिम्मेवारी एएसपी सुशील शर्मा को, सेक्टर दो के बस स्टैंड, विक्ट्री टनल, लक्कड़बाजार,संजौली की एएसपी प्रवीर ठाकुर, सेक्टर तीन के ढली, मशोबरा, कुफरी तक की डीएसपी राजकुमार, सेक्टर-चार के टूटीकंडी से शोघी तक की डीएसपी अजय कुमार, सेक्टर पांच के बेम्लोई से लोकल बस स्टैंड तक एमआर ठाकुर, सेक्टर छह के लोकल बस स्टैंड से लेकर टूटीकंडी तक डीएसपी कमल वर्मा और सेक्टर सात के टूटीकंडी बाइफरकेशन तक के इंजार्च इंस्पेक्टर श्याम तोमर रहेंगे जबकि सुपरविजन डीएसपी कमल वर्मा करेंगे।
31 काे टूरिस्ट बसें, ट्रक, टेंपो ट्रैवलर को शहर में आने पर रोक, टूटीकंडी से मिलेंगी एचआरटीसी की टैक्सियां
शिमला| डीसी शिमला आदित्य नेगी ने 31 दिसंबर को शिमला में पर्यटकों की आमद को देखते हुए बैठक की। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर में पार्किंग व्यवस्था भर जाने पर पर्यटक अपनी गाड़ियों को टूटीकंडी बाईपास अथवा पार्किंग पर खड़ी कर एचआरटीसी की बसों व टैक्सियों में शिमला शहर अथवा मालरोड में आने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
पर्यटकों की बड़ी बसों, ट्रकों व टेंपो ट्रैवलर आदि को शहर में प्रवेश करने की मनाही रहेगी, इन्हें टूटीकंडी पार्किंग पर ही खड़ा किया जाएगा। कुफरी नालदेहरा जाने वाले पर्यटक अथवा सामान्य नागरिक शोघी बाईपास के रास्ते का प्रयोग कर सकेंगे। एचआरटीसी की टैक्सियां टूटीकंडी बाईपास व पार्किंग से सीटीओ मालरोड के लिए दोपहर 2 बजे से चलनी शुरू होंगी।
उन्होंने पार्किंग स्थलों पर तय दरों से अधिक किराया न वसूले जाने के लिए संबंधित विभाग को निगरानी व जांच के आदेश दिए। शिकायत टोल फ्री नंबर 1916 अथवा वॉट्सएप नंबर 78765-78935 पर कर सकते हंै। उन्होंने सहायक पर्यटन अधिकारी कंचन बेदी को निर्देश दिए कि होटल एसोसिएशन के साथ जल्द बैठक कर इन्हें 31 दिसंबर के दौरान पर्यटकों को आवश्यक हिदायतें व निर्देशों के संबंध में जानकारी दें।
10 बजे के बाद रिज पर जश्न नहीं मना सकेंगे सैलानी
शिमला में रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा रहता है। ऐसे में रात दस बजे के बाद रिज मैदान और मालरोड पर न्यू ईयर का जशन नहीं मना सकेंगे। दस बजे के बाद रिज और मालरोड को खाली करवा दिया जाएगा।
न्यू ईयर के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर दिया है। सैलानियों को पार्किंग के बारे में पहले ही बता दिया जाएगा। अगर पार्किंगों में जगह कम पड़ती है तो जरूरत के हिसाब से प्रतिबंधित सड़कों पर पार्किंग करने का फैसला लिया जाएगा। न्यू ईयर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने से लेकर ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए पुलिस की अतिरिक्त छह रिजर्व तैनात रहेंगी
। इसके अलावा थानों, चौकियों की पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। किसी को भी रात दस बजे के बाद बाहर जश्न मनाने की अनुमति नहीं रहेगी। लोगों से भी अपील है कि वे पुलिस को पूरा सहयोग दें। -मोहित चावला, एसपी शिमला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rGAK3K
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box