कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर विस्टाडोम (पारदर्शी) कोच चलना शुरू हाे गया है। हालांकि, पहले दिन यात्रियाें का रिस्पांस काफी कम रहा है। बुधवार सुबह 7 बजे कालका से शिमला के लिए महज चार यात्रियाें के साथ विस्टाडाेम काेच शिमला पहुंची। वहीं, कालका के लिए शिमला से काेई भी यात्री नहीं गया। विस्टाडाेम काेच काे खासताैर पर कलकत्ता से आने वाली हावड़ा मेल के साथ जाेड़ा गया है।
कांच के छत वाली ट्रेन में 7 कोच हैं। 6 कोच में लोग बैठ सकते हैं, जबकि एक में सामान रखा जाएगा। ट्रेन के हर कोच में 15 चेयरकार सीटें हैं। एक यात्री का किराया करीब 700 रुपए रखा गया है। शिमला रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि धीरे धीरे इसमें अाॅक्यूपेंसी बढ़ेगी। जैसे जैसे पर्यटकाें काे इसके बारे में पता लगेगा, इसकी बुकिंग ज्यादा बढ़ेगी।
विस्टाडाेम की टाइमिंग
सुबह 7 बजे यह कालका से से शिमला के लिए चल रहा है। शिमला दाेपहर बाद 12:55 बजे पहुंचेगा। जबकि शिमला से कालका के लिए 3:50 बजे चलेगा और रात 9:15 पर कालका पहुंचेगा। राेजाना इसी समय यह अब यह काेच ट्रैक पर चलेगा।
यात्री इसके अंदर से ही बर्फीली वादियों का आनंद ले सकेंगे। रेलवे ने इसे हिमदर्शन एक्सप्रेस नाम दिया है। इससे पहले यह ट्रेन 20 मार्च तक ट्रैक पर चली थी। लाॅकडाउन के बाद यह काेच ट्रैक पर आज पहली बार आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37qjGHq
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box