मंडी के युवकों के साथ हुआ हरियाणा के पर्यटकों का विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल; दोनों पक्षों के 6 हिरासत में

कुल्लू पुलिस ने हरियाणा के 6 युवकों को हिरासत में लिया है। मामला मारपीट का है। आरोप है कि हिमाचल घूमने आए इन युवकों ने यहां मंडी के कुछ युवकों के साथ मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो के संज्ञान में आने के बाद ही पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है। फिलहाल, इन 4 के अलावा मंडी के भी 2 युवकों से पूछताछ का क्रम जारी है।

मामला बीती रविवार रात को जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर का बताया जा रहा है। इस बारे में कुल्लू के SP गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में बीते रविवार की रात को ढालपुर में मारपीट की एक घटना आई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें हरियाणा के राजेश कुमार, राहुल, प्रदीप और सुखचैन शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा दो की पहचान मंडी के पधर निवासी रमेश और संजय कुमार के रूप में हुई है।

SP ने बताया कि सभी के खिलाफ पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 114 और 115 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस घटना के चश्मदीद गवाह के भी बयान लिए हैं, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुल्लू में एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतरे हरियाणा के पर्यटक और हिमाचल के मंडी निवासी युवक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37UM44K

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box