जतोग एरिया में स्वच्छता अभियान, रोज एकत्र किया जा रहा 50 किलो प्लास्टिक

केंद्र सरकार के स्वच्छता पखवाड़े के तहत छावनी परिषद जतोग द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी सैनिक और सिविल क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में चलाया गया। इसमें परिषद के सैनेटरी इंस्पेक्टर मनजीत कुमार राणा सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

कर्मचारियों ने इलाके से काफी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य कचरा एकत्र किया गया। सैनेटरी इंस्पेक्टर मनजीत कुमार राणा ने कहा है कि एक दिसंबर से शुरू किया गया यह अभियान 15 दिसबर तक चलेगा। इसके तहत रोजाना 50 से 60 किलो प्लास्टिक एकत्र किया जा रहा है। यह प्लास्टिक सड़कों के किनारे और जंगलों में लोगों द्वारा फेंका गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qKP0Im

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box