मुख्यमंत्री ने कहा -19 दिसंबर के बाद पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ लग सकती है आचार संहिता

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में थुनाग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 दिसंबर के बाद हिमाचल में कभी भी पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ आचार संहिता लग सकती है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में अच्छे और ईमानदार प्रतिनिधियों का चुनाव करें ताकि क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके। सीएम ने कहा कि राज्य में एसबीआई की यह 325वीं शाखा है। यह क्षेत्र के लोगों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करेगी। थुनाग में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है।

उन्होंने कहा कि यह शाखा न केवल कर्मचारियों, पेंशनर्स और स्थानीय लोगों को सुविधा प्रदान करेगी बल्कि व्यापारिक समुदाय को भी लाभ होगा। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अनुकूल भटनागर ने कहा कि यह पहला मौका है जब बैंक की शाखा का वर्चुअली शुभारंभ किया ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nvr9KW

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box