अध्यापिका से 15 लाख की ठगी मामले में एक और शातिर अपराधी पकड़ा गया

कुल्लू पुलिस ने अध्यापिका से 15 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में बुधवार को एक और शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से 1 आई फोन, सैमसंग मोबाइल,2 ATM कार्ड, एक PAN कार्ड, एक आधार कार्ड बरामद किया गया है, वहीं महिला से ठगी गई कुछ धनराशि भी बरामद हुई।

कुल्लू के SP गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को 24 नवम्बर 2020 को सुल्तानपुर की एक महिला अध्यापिका ने अपने साथ KBC लॉटरी के बहाने हुई 15 लाख रुपए की ठगी की शिकायत की थी। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने दो दिन पहले दिल्ली से एक शातिर युवती को गिरफ्तार किया था और अब अगली जांच में महिला आरोपी का साथी जो उसे बैंक डिटेल्स और इंटरनेट बैंकिंग के यूजर ID और पासवर्ड प्रोवाइड कराता था, उसे भी साइबर सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। इसके बाद इसे कुल्लू लाया गया है।

SP के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के छपरा के रहने वाले 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है। फिलहाल वह हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-21ए में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद कुल्लू लाकर इसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसके अलावा SP गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के अकाउंट में ठगी की शिकार हुई महिला अध्यापक से हड़प की गई कुछ फ्रॉड राशि मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुल्लू पुलिस की गिरफ्त में ऑनलाइन फ्रॉड का आरोपी, जिसे दिल्ली से काबू करके यहांं कोर्ट में पेश किया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gZNYny

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box