पुलिस ने नाभा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 बोतलें देसी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस थाना पुलिस की टीम नाभा की ओर पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान जब टीम रेलवे क्लब के समीप पहुंची तो एक व्यक्ति पीठ पर बैग उठाए हुए नाभा की ओर जा रहा था। पुलिस ने उस व्यक्ति को रोककर बैग के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके बैग की जांच की तो उसमें से 12 बोतले देसी शराब की बरामद की गई। आरोपी की पहचान राज कुमार नाभा निवासी के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oJdy2E
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box