अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को अपने पति अर्जुन अवार्डी पारूपल्ली कश्यप के साथ हिमाचल प्रदेश पहुंची। यहां उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विशेष मुलाकात की। साइना ने हिमाचल प्रदेश में बैडमिंटन एकेडमी खोलने की इच्छा जताई है। इस दौरान राज्यपाल ने दोनों को हिमाचली टोपी, शॉल और एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।
साइना ने कहा कि उत्तर भारत के खिलाड़ियों को बैडमिंटन की कोचिंग लेने के लिए हैदराबाद या बंगलुरू जाना पड़ता है। इसलिए वे हिमाचल में एक एकेडमी खोलना चाहती है, ताकि खिलाड़ियों को सुविधा हो। इस एकेडमी में खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग की जाएगी, ताकि वे इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें और कोचिंग लेने के लिए उन्हें विदेशों का रूख न करना पड़े।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nrU4ik
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box