पुलिस थाना ठियोग के तहत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस थाना पहुंच कर 20 वर्षीय युवक रोहित के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है। पिता के अनुसार उसकी भोली भाली लड़की को रोहित ने विवाह करने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने थाने में दर्ज मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363, 366ए, 376 के अलावा पोस्को एक्ट की धारा 4 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kVE1IP
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box