शराब के नशे में गाली गलौज करने के आरोप में व्यक्ति को खानी पड़ी जेल की हवा

भैरा निवासी आरोपित संजीव कुमार बुधवार देर शाम को शराब के नशे में धुत होकर अपने परिवार के साथ गाली गलौज कर रहा था।

स्वजनों के समझाने पर भी आरोपित हुडदंग मचाता रहा। उन्हें पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। लेकिन पुलिस की सामने भी बाज नही आया। आरोपित जब काबू से बाहर हो गया तो पुलिस को मजबूरन किसी अनहोनी होने के अंदेशे से उसको गिरफ्तार करना पड़ा।

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने शराब के नशे गाली गलौज करने व हुडदंग मचाने के आरोप में भैरा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

वीरवार को एसडीएम मनेश यादव की अदालत में पेश किया गया था। यहां उसे निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lqfdZS

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box