मौसम करवट लेगा, दिवाली के बाद हिमाचल में हो सकती है बर्फबारी और बारिश

दिवाली के बाद प्रदेश में मौसम एकाएक करवट बदलेगा। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश होगी वही माध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इससे प्रदेश में ढाई महीने से चल रहा ड्राई स्पेल का चक्कर टूटेगा तो वही लोगों को सूखी ठंड से भी काफी राहत मिलेगी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण दर्ज की जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने का असर अभी से दिखने लगा है। वीरवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे।

इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ksvrQT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box