नए नगर निगमों में आयुक्तों की नियुक्ति, पंकज शर्मा को मिला पालमपुर के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

सरकार द्वारा हाल ही में नए नगर निगमों का गठन करने के बाद बुधवार को इनमें आयुक्तों की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। पालमपुर, मंडी व सोलन को सरकार ने नगर निगम के रूप में गठित किया है जहां पर अब प्रशासनिक व्यवस्थाएं की जाएंगी और इनके लिए यहां पर आयुक्त लगा दिए गए हैं। एचएएस अधिकारियों को इन नगर निगमों के अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए हैं।

पालमपुर नगर निगम में चौधरी सरवण कुमार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा को आयुक्त के पद पर अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी के रजिस्ट्रार राजीव कुमार को मंडी नगर निगम के आयुक्त का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

नौणी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रशांत सरकेक को नगर निगम सोलन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश बुधवार को कार्मिक विभाग ने जारी किए हैं। तीनाें नगर निगम में आयुक्ताें की नियुक्ति से अब यहां प्रशासनिक काम धीरे-धीरे शुरू कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mUrTIF

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box