बिहडू गांव की महिलाओं ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बैठक में महिलाओं के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला समिति नादौन की अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मुस्कान स्वयं सहायता समूह बीहडू का गठन किया गया।
गांव की समाज सेविका सुनीता देवी को सर्वसम्मति से मुस्कान स्वयं सहायता समूह बीहडू की प्रधान चुना गया जबकि ममता देवी को सचिव चुना गया। इसके अलावा सरिता देवी, आरती देवी, आशा देवी, दीनादेवी, सुनीता कुमारी, पुष्पा देवी, राधा देवी, रूमा देवी व माया देवी समूह की सदस्य होंगी।
महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला समिति की अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए। स्वयं सहायता समूहों को कारोबार शुरू करने के लिए सस्ती दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36uFU9A
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box