मैनकाइन्ड फार्मा कम्पनी पांवटा साहिब में 9 अभ्यार्थियों का हुआ चयन

जिला सिरमौर में रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा गत दिवस कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। जिसमें मैनकाइंड फार्मा कम्पनी पांवटा साहिब के लिए 9 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी।

उन्होंने बताया कि इस कैम्पस इंटरव्यू में 116 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें से 9 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला मे समय-समय पर रोजगार विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ताकि जिला के युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35gvKK0

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box