आईजीएमसी में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि जिला में काेराेना के रिकॉर्ड नए 85 मरीज आए हैं। मृतकों में एक महिला संजौली शिमला और दूसरी सिरमाैर के सरांहा की रहने वाली थी। संजौली की रहने वाली 81 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट 20 अक्टूबर को पॉजिटिव आई थी। महिला को उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते 29 अक्टूबर को उसे आईजीएमसी रेफर किया गया था। साेमवार सुबह 3:25 बजे महिला ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। जबकि सिरमाैर के सराहां की 71 वर्षीय महिला 23 अक्टूबर को पॉजिटिव आई थी। 24 अक्टूबर को उसे आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। महिला काे बीपी की शिकायत थी और उसका पल्स रेट भी काफी बढ़ गया था। साेमवार सुबह 5:15 बजे महिला की माैत हाे गई।
इसी तरह नए मरीजाें में सबसे ज्यादा कुमारसैन से 25 मरीज आए है, जबकि रामपुर से 12 मरीज है। जुब्बल कोटखाई से 8, टिक्कर से 6, आईजीएमसी से 5, मतियाना से 4, ननखड़ी से 3, कसुम्पटी, ढली, समरहिल, रोहड़ू, सुन्नी और चिरगांव से दो-दो, लॉन्गवुड, न्यू शिमला, कैथू, भौंत, विकासनगर, मिलिट्री अस्पताल, मशोबरा, धामी, नेरवा, स्पिति से एक एक मरीज आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TKkFdI
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box