दिवाली की रात प्रदेश में कुल 71 जगह आग लगने की घटनाएं हुई हैं। इनमें से 18 घटनाएं मकानों में आग लगने से हुई है, वहीं वन संपदा काे भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने से प्रदेश में करीब 81 लाख 36 हजार रुपए की संपत्ति काे नुकसान पहुंचा है। राहत भरी बात यह रही कि इसमें किसी तरह का काेई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग के कर्मचारियाें ने समय रहते काबू पा कर करीब 13 कराेड़ रुपए की संपत्ति काे नुकसान हाेने से बचाया है।
कांगड़ा जिले में छह घर जले...
दिवाली की रात प्रदेश के 8 जिलाें शिमला, साेलन, सिरमाैर, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू और मंडी में आगजनी हुई है। इसमें कांगड़ा में सबसे ज्यादा 6 मकान आग की भेंट चढ़े हैं। बिलासपुर व कुल्लू में तीन-तीन मकानाें काे आग लगी है। मंडी, हमीरपुर, ऊना, और शिमला में एक-एक मकान जले। साेलन मे दाे मकान जले हैं। शिमला के जंगलाें के अलावा सिरमाैर में एक, कांगड़ा में 3 जगह जंगलाें में आग लगने की घटनाएं हुईं।
प्रदूषण आपात स्तर तक, एक्यूआई 465 पहुंचा, दृश्यता काफी कम हुई
वायु प्रदूषण से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर प्रतिबंध का खूब उल्लंघन हुआ। लोगों ने दीवाली पर खूब पटाखे चलाए। इससे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता आपात स्थिति तक पहुंच गई। रविवार सुबह दिल्ली में धुंध की गहरी चादर छा गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई, इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 465 पर पहुंच गया।
3 साल में दीवाली बाद के एक्यूआई औसत से ये 26% ज्यादा था। 2019 में दीवाली बाद एक्यूआई-337, 2018 में 390 व 2017 में दीवाली के दूसरे दिन एक्यूआई-319 था। आगे हवा की दिशा बदलकर दक्षिण पूर्व होने की उम्मीद है जिससे पराली जलने का असर कम होगा।
यूपी के शहरों में भी रोक के बावजूद चले पटाखे...
उत्तर प्रदेश में आगरा, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पटाखों पर रोक के बावजूद दीवाली पर जमकर पटाखे चले। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक इससे कई जगह एक्यूआई 396 तक पहुंच गया।
पराली जलाने के 74 हजार मामले पंजाब के
पंजाब में 21 सितंबर से 14 नवंबर तक 73,883 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कृषि कानूनों के खिलाफ वर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रोत्साहन राशि न दिए जाने से गुस्साए किसान पराली जला अपना विरोध जता रहे हैं। बता दें कि पंजाब और हरियाणा ने पराली न जलाने के एवज में किसानों को 2500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nsSLzE
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box