श्रीनगर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 512 नए मामले सामने आए, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 96,700 हो गई है।
सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 512 नए मामलों में, 186 मामले जम्मू संभाग से और 326 मामले कश्मीर संभाग से हैं।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 9 अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,511 हो गई है। वायरस से अब तक 89,254 मरीज पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं।
प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 5,935 है, जिनमें से 1,615 मामले जम्मू संभाग से और 4,320 कश्मीर संभाग से हैं।
एवाईवी/एएनएम
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3p4IbAP
.
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box