जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी प्रदीप कौंडल अपने 31 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवत्त हुए। उन्होंने अपना कार्यकाल 1989 में लिपिक पद से शिमला निदेशालय से आरम्भ किया तथा जनजातीय जिला किन्नौर, कुल्लू एवं धर्मशाला में अपनी सेवाएं दी।
उन्होंने विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए निष्ठा व सक्रियता से कार्य किया। जिला लोक संपर्क अधिकारी संजय सूद व कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी को उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना की तथा मार्ग दर्शन देने के लिए उनसे आग्रह किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HNuTI3
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box