केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र नागरिक 31 दिसंबर तक अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ. उप्पल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक निशुल्क उपचार का प्रावधान है। इसके लिए लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत सोलन जिला में वर्तमान मं 43712 पात्र परिवार हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से अभी तक 17939 परिवारों ने ही अपने गोल्डन कार्ड बनवाए हैं। इन परिवारों का डाटा खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर निगम सोलन, नप नालागढ़, नप बद्दी, नप परवाणू, नपं अर्की, पंचायत सचिवों तथा आशा कार्यकर्ताओं के पास भी उपलब्ध है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे आयुष्मान भारत योजना के तहत अपने गोल्डन कार्ड पास के लोकमित्र केन्द्र अथवा पंजीकृत अस्पताल में बनवाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KLfj0x
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box