दीपावली उत्सव के कारण मेन बाजार हमीरपुर में लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष ऐहतियाती प्रबंध किए हैं।
डीसी देवाश्वेता बनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 और 14 नवंबर को गांधी चौक से अस्पताल चौक तक मुख्य बाजार में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन वाहनों, दूध-गैस की सप्लाई और कचरा उठाने वाली गाड़ियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35qV14h
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box