नवरात्र के मौके मंदिरों में आज सुबह से पहुंच रहे भक्त, मंदिरों को फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया

आज सुबह से हिमाचल के शक्तिपीठों पर शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों की लाइनें लग गई है। मंदिरों को सुंदर तरीके से सजाया गया है और आज सुबह मंदिरों को सेनिटाइज किया गया। शक्तिपीठों पर माता के जयकारों की गूंज होती रही।

माता नयना देवी मंदिर में आज सुबह माता के दर्शन

विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ जवालामुखी में आज पहले दिन सुबह से भक्‍तों की लंबी कतार दर्शनों के लिए पंजीकरण के लिए लग गई। ज्‍वालामुखी मंदिर प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्था के लिए पूरी तरह कमर कसी हुई है।

माता नयना देवी मंदिर में सजावट

शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर को सुंदर लाइटों से सजाया गया है। आज सुबह से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित देश के अन्य भागों से भक्त आकर अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे है।

माता नयना देवी मंदिर में रंग बिरंगी लाइटों से की जा सजावट

मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है और सुरक्षा के लिए सुरक्षागार्डों को तैनात किया गया है।

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में भी मंदिरों को सजाया गया है और काफी संख्या में भक्त आ रहे है। मंदिरों के बाहर रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

हिमाचल की शक्तिपीठ में पहुंच रहे भक्त, सजावट की गई

शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर के बाहर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

शक्तिपीठ नयना देवी में सजावट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आज सुबह माता नयना देवी मंदिर में माता के दर्शन भक्तों ने किए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FETptO

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box